फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयरन की गोलियां खाकर बच्चे हुए बीमार

Fri, 19 Jul 2013 08:46 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
आयरन और फॉलिक एसिड की दवा खाते ही राजकीय इंटर कालेज के सात छात्र-छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। पेटदर्द और उल्टी की शिकायत के बाद बच्चों को अस्पताल ले जाया गया। एक को छोड़कर बाकी सभी को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य मियांवाला हेमा पुरोहित ने बताया कि बृहस्पतिवार को राइंका मियांवाला में कुछ बच्चों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बालावाला से लाई गई आयरन और फॉलिक एसिड की गोलियां दी गईं। इन्हें खाते ही सात बच्चों की मिचली आने लगी। 11वीं की छात्रा पूजा को तो शास्त्रीनगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सीएमओ को दी मामले की जानकारी
पुरोहित ने बताया कि सीएमओ को मामले की जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि आयरन और फोलिक एसिड की गोली बच्चों को खाली पेट  खिला दी गईं जिसकी वजह से दिक्कत हुई। डाक्टरों का कहना है कि खाली पेट होने पर आयरन की वजह से मिचली आ सकती है। अगर खाने के बाद इसे लिया जाए तो कोई दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खबर पर राय देने के लिए यहां क्लिक करें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें