फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के हत्थे जो चढ़ा, उसी की हुई धुनाई

Fri, 06 Sep 2013 10:02 PM IST
अमर उजाला, मनमीत रावत, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून के करनपुर क्षेत्र के लोगों को 1974 का डीएवी छात्रसंघ चुनाव याद आ गया। उस समय भी करनपुर क्षेत्र में प्रशासन ने कर्फ्यू लगा दिया था।
विज्ञापन


छात्रों के दो गुटों ने इस कदर हिसंक रूप ले लिया था कि उसमें कई छात्रों की जान गई। 28 साल बाद फिर से करनपुर के व्यापारियों और आम लोगों को कर्फ्यू जैसा माहौल शुक्रवार शाम को मिला।

पढें, डीएवीः अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के सिद्घार्थ राणा जीते

करनपुर में अघोषित कर्फ्यू
हालांकि इस बार पुलिस की कार्रवाई के कारण करनपुर में अघोषित कर्फ्यू लगा। सड़के सूनी हो गई और दुकानों के शटर गिर गए। पुलिस को जो छात्र जहां मिला। उसे वहीं पर पीटा गया। कई को हवालत पहुंचाया गया।
विज्ञापन


पढें, पुलिसिया कार्रवाई में जश्न की जगह फूटे छत्रों की 'सिर'

इतनी बड़ी कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में छात्रों में हड़कंप मचा रहा। छात्रों में इस कदर छात्रों में खौफ हो गया कि वह देर रात तक कमरे से बाहर ही नहीं निकले।

तीन टीम डीएवी के बाहर
शाम साढ़े पांच बजे एसएसपी ने तीन टीम डीएवी के बाहर ही बनाने का आदेश दिया। पांच मिनट में तीन टीमें बन गई। एक टीम का नेतृत्व एसएसपी ने। जबकि दो अन्य का एसपी सिटी और ग्रामीण ने नेतृत्व किया।

पढें, एसजीआरआर में NSUI का बना अध्यक्ष

तीनों ही टीमों में बड़ी संख्या में पीएसी, कमांडो और नागरिक पुलिस थी। उसके बाद एक टीम डीएल रोड की तरफ, एक डीबीएस रोड और एक करनपुर चौक की तरफ गई।

पुलिस की लाठी का शिकार
इस दौरान जो भी छात्र बाहर सड़क पर पुलिस को मिला, उसे पुलिस की लाठी का शिकार होना पड़ा। पुलिस ने करनपुर क्षेत्र के सभी हास्टल, पीजी और किराये के कमरों को खंगाला।
विज्ञापन


लगभग एक घंटे की कार्रवाई के बाद पूरा करनपुर छात्रों से खाली हो गया। पुलिस ने व्यापारियों को अपनी दुकानें खोलने को कहा। पुलिस ने व्यापारियों को किसी भी डर के आगे न झुकने का आग्रह भी किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें