फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर तेज हुआ छात्रों का आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIदूसरे दिन छत पर चढ़े छात्र, कॉलेज में की तालाबंदी
I
I
I
Iहेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों की आंतरिक परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर छात्रों का आंदोलन तेज होने लगा है। दूसरे दिन भी एसजीआरआर पीजी कॉलेज, पथरीबाग में छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया। प्राचार्य के साथ नोकझोंक और तालाबंदी करने के साथ दो छात्र कॉलेज की छत पर चढ़ गए।
विज्ञापन

I
Iसूचना पर पहुंची पुलिस को छात्रों को नीचे उतारने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। छात्रों ने कहा, जब महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव नहीं कराए जा रहे हैं तो आंतरिक परीक्षा का भी कोई मतलब नहीं बनता। इससे पहले छात्रों ने कॉलेज की कक्षाओं पर ताला लगाया। इस दौरान छात्रों और प्राचार्य के बीच जमकर नोकझोंक हुई। प्रदर्शनकारी छात्रों ने आरोप लगाते हुए कहा, छात्र संगठन बीते लंबे समय से छात्रसंघ चुनाव की मांग कर रहे हैं, लेकिन विवि प्रशासन और सरकार उनकी मांगों को अनदेखा कर रही है। चेतावनी देते हुए कहा, छात्रसंघ चुनाव नहीं कराए गए तो वह आंतरिक परीक्षा भी नहीं होने देंगे।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें