I
IIसाइबर ठगों ने पीड़ित को टास्क पूरा कर कमाई का लालच देकर 6.88 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने पीड़ित से अलग-अलग कर रकम वसूली। पीड़ित अतुल कुमार कश्यप ने पुलिस को शिकायत करते हुए बताया कि 29 जुलाई को उनके नंबर पर एक मैसेज आया। जिसमें आस्था राठी ने खुद को बंगलूरू की एक कंपनी में एचआर बताकर नौकरी का झांसा दिया। इसमें 150 रुपये प्रति टास्क देने का भरोसा दिया गया। उन्होंने पहले दो टास्क पूरे किए और टेलीग्राम पर लिंक भेजा। लिंक खोलते ही संजना राजू नाम से फिर परिचय दिया गया। जिसने कमीशन खाते में जमा करने के लिए खाते की जानकारी ली और कुछ रकम खाते में जमा कराई। इसके बाद एक टेलीग्राम ग्रुप जॉइन करने को कहा। इस ग्रुप में काफी टास्क दिए गए। इसके लिए अलग-अलग रकम बताई गई। छोटी-छोटी रकम भेजने के बाद ठगों ने उन्हें जाल में फंसा लिया। ठगों ने इसके बाद टैक्स के नाम पीड़ित से 6.88 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।I