कक्षा नौ में दो बार फेल हो चुके एक छात्र ने अपनी शिक्षिकाओं से बदला लेने के लिए बड़ा ही घिनौना तरीका आजमाया। पड़ोस की ही रहने वाली शिक्षिका की फोटो लगाकर बड़े ही भद्दे नाम से फेसबुक पर एकाउंट बना डाला।
यही नहीं दो अन्य शिक्षिकाओं को भी अश्लील फिल्म टैग कर दी। सीआईयू की जांच में यह खुलासा हुआ। कोतवाली में करीब एक घंटे अभिभावकों के छात्र के भविष्य का हवाला देने पर शिक्षिकाओं ने शिकायत वापस ले ली।
पिछले सप्ताह विकास कालोनी की रहने वाली एक शिक्षिका ने पुलिस से शिकायत की थी कि उसकी फोटो एक बड़े ही भद्दे नाम से बनाए गए फेसबुक एकाउंट की प्रोफाइल पर लगाई गई है और उसकी दो साथी शिक्षिकाओं को उस एकाउंट से अश्लील फिल्म भेजी गई है। हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच सीआईयू को ट्रांसफर कर दी थी।