फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी में निर्दलीय और आर्यन गुट भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। डीएवी पीजी कॉलेज में सोमवार को अध्यक्ष पद के निर्दलीय गुट और आर्यन संगठन के कार्यकर्ता भिड़ गए। दोनों गुटों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। पुलिस तक सूचना पहुंची तो किसी तरह पुलिस ने हालात संभाले।
विज्ञापन

दरअसल, अध्यक्ष पद पर काबिज निर्दलीय गुट के कार्यकर्ता और आर्यन संगठन के कार्यकर्ताओं के बीच रविवार को किसी शादी समारोह में विवाद हो गया था। इस विवाद में एक छात्र को पीटा गया था। सोमवार को जैसे ही दोनों गुट आमने-सामने आए तो झगड़ा शुरू हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लात घूंसे चलने लगे। कैंपस में इग्नू और गढ़वाल विवि की परीक्षाएं चल रहीं थीं। किसी ने झगड़े की सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर डालनवाला पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। घटना में किसी छात्र को चोट लगने की खबर नहीं है। खबर लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी। इंस्पेक्टर डालनवाला मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि एक दिन पहले शादी में दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। इसी विवाद में सोमवार को फिर झगड़ा हुआ। दोनों पक्षों को वार्ता के लिए मंगलवार को बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें