फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh: तिलक लगाकर पहुंची छात्रा, शिक्षिका ने किया क्लास से बाहर, हिंदू संगठनों का स्कूल में हंगामा

Fri, 13 Dec 2024 02:18 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

आठवीं की छात्रा तिलक लगाकर स्कूल पहुंची थी। इस दौरान शिक्षिका ने छात्रा को कक्षा से बाहर कर तिलक साफ कर कक्षा में आने को कहा। जिस पर छात्रा तिलक साफ कर कक्षा में बैठी। स्कूल से छुट्टी होने के बाद छात्रा ने उक्त बात परिजनों को बताई।
विज्ञापन
स्कूल में हंगामा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तिलक लगाकर स्कूल पहुंची छात्रा को कक्षा से बाहर करने पर आक्रोशित हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने विद्यालय प्रशासन का घेराव किया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से भविष्य में ऐसा न किए जाने का आश्वासन देने पर कार्यकर्ता शांत हुए।

विज्ञापन


बीते बुधवार को शहर के एक विद्यालय में आठवीं की छात्रा तिलक लगाकर स्कूल पहुंची थी। इस दौरान शिक्षिका ने छात्रा को कक्षा से बाहर कर तिलक साफ कर कक्षा में आने को कहा। जिस पर छात्रा तिलक साफ कर कक्षा में बैठी। स्कूल से छुट्टी होने के बाद छात्रा ने उक्त बात परिजनों को बताई।

विद्यालय परिसर में कार्यकर्ताओं ने जातया विरोध
बृहस्पतिवार को परिजन राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन, विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के सदस्यों के साथ विद्यालय पहुंचे और प्रधानाचार्य का घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने शिक्षिका की ओर से लिखित माफी मांगने को कहा। करीब आधे घंटे तक विद्यालय परिसर में कार्यकर्ताओं ने विरोध जातया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: दिव्यांग छात्रों के लिए अच्छी खबर... सिविल सेवा परीक्षा की मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग को सीएम की मंजूरी

प्रधानाचार्य ने घटना पर खेद जताया और भविष्य में ऐसा दोबारा न होने का आश्वासन दिया। राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र भटनागर ने कहा कि हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत करने का प्रयास किया गया तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भटनागर ने बताया कि स्कूल प्रबंधन ने घटना पर माफी मांगी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें