फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi: कुत्ते को पत्थर मारने पर भड़का स्वामी, छात्र को डंडे से बेरहमी से पीटा, बचने के लिए भागता रहा

Fri, 27 Feb 2026 08:15 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट (उत्तरकाशी)

सार

उत्तरकाशी में कुत्ते पर पत्थर फेंकने से नाराज एक स्वामी ने स्कूली छात्र की डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी। स्कूल से वापस जाते हुए अचानक एक कुत्ता छात्र को काटने के लिए आया। इस पर छात्र ने अपने बचाव और कुत्ते को भगाने के लिए पत्थर फेंका। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुनोत्री हाईवे पर स्थित कुथनौर कस्बे में कुत्ते को पत्थर मारने पर उसके स्वामी ने स्कूली छात्र की डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने और पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मारपीट करने वाले व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। छात्र अपने बचाव में इधर-उधर भागता रहा लेकिन उसे बचाने की बजाय लोग वीडियो बनाते रहे।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पाली का एक छात्र कुथनौर इंटर कॉलेज में काम से आया था। स्कूल से वापस जाते हुए अचानक एक कुत्ता छात्र को काटने के लिए आया। इस पर छात्र ने अपने बचाव और कुत्ते को भगाने के लिए पत्थर फेंका। पत्थर फेंकने पर कुत्ते का स्वामी भड़क गया और डंडा लेकर छात्र के पीछे भागने लगा।

ये भी पढ़ें...Uttarkashi: झपकी लेते ही बजेगा अलार्म, शराब पीते ही स्टार्ट नहीं होगी कार, छात्रों ने बनाई सेफ्टी डिवाइस
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उसने छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी। किसी प्रकार छात्र अपनी जान बचाकर वहां से भागा। उसके बाद छात्र के परिजनों ने बड़कोट थाने में उस व्यक्ति कि खिलाफ तहरीर दी। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि मामले में पाली गांव के पीड़ित युवक की तहरीर पर कुथनौर निवासी सुमित भंडारी पर मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें