फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: ज्योतिर्मठ में विशाल रैली, बाजार बंद, पैनखंडा समुदाय को ओबीसी की केंद्रीय सूची में शामिल करने की मांग

Fri, 27 Feb 2026 08:03 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ।

सार

चमोली जिले के ज्योतिर्मठ में आज पैनखंडा समुदाय को ओबीसी की केंद्रीय सूची में शामिल करने की मांग को लेकर विशाल रैली आयोजित की जाएगी। इस दौरान बाजार बंद रहेंगे और बड़ी संख्या में लोग प्रदर्शन में शामिल होंगे।

विज्ञापन
जोशीमठ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पैनखंडा समुदाय को ओबीसी का दर्जा मिलने के 10 साल बाद भी इसे केंद्रीय सूची में दर्ज नहीं किया गया है। इससे आक्रोशित लोग शुक्रवार को ज्योतिर्मठ नगर में विशाल रैली का आयोजन कर रहे हैं, साथ ही आधे दिन तक बाजार भी बंद रखा जाएगा।

पैनखंडा समुदाय को 2016 में उत्तराखंड सरकार ने ओबीसी का दर्जा दिया। लेकिन अभी तक इसे केंद्रीय सूची में शामिल नहीं किया जा सका है। इसको लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। कई प्रयास के बाद भी यह मामला जस का तस बना हुआ है।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Uttarkashi: झपकी लेते ही बजेगा अलार्म, शराब पीते ही स्टार्ट नहीं होगी कार, छात्रों ने बनाई सेफ्टी डिवाइस
विज्ञापन


पैनखंडा संघर्ष समिति के अध्यक्ष भरत सिंह कुंवर का कहना है कि इस रैली में पूरे विकासखंड के लोग शामिल हो रहे हैं। वहीं व्यापार मंडल अध्यक्ष नैन सिंह भंडारी ने बताया कि शुक्रवार को रैली के दौरान दोपहर एक बजे तक सभी व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें