दो दिन की हड़ताल के बाद बुधवार को देहरादून के बैंकों में ग्राहकों की भीड़ टूट पड़ी। एटीएम चलने से लोगों ने राहत ली।
पढ़ें, भगोड़ा घोषित उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री पहुंचे कोर्ट
तीन दिन से कई एटीएम में नकदी खत्म हो जाने से लोग भटकने पर मजबूर थे। उधर, क्लियरिंग हाउस न लगने से साढ़े तीन हजार करोड़ की क्लियरिंग फंस गई थी। चेक, ड्राफ्ट के भी करोड़ों के काम-काज हुए।
पढ़ें, केदारनाथ धाम के लिए 'खतरा' बनेगा मलबा
रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार और मंगलवार की हड़ताल ने एटीएम का दम फुला दिया था। केवल उन्हीं एटीएम से नकदी निकल पा रही थी, जो आउट सोर्सिंग एजेंसी के हवाले थे। जिन एटीएम में बैंकों को नकदी डालनी थी, वह पूरी तरह ठप हो गए थे।
पढ़ें, 22 फरवरी को उत्तराखंड में होंगे राहुल गांधी
प्रदेश भर में विभिन्न बैंकों की 1700 शाखाओं में काम-काज रहने से लोग दिक्कत में थे। केवल दून में ही अकेले दून में तीन दिन में तकरीबन पांच सौ करोड़ रुपये की क्लियरिंग प्रभावित हुई थी।
उधर, फूड लाइसेंस और पुलिस भर्ती के लिए चालान बनवाने वालों की भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की मुख्य शाखा में भीड़ लगी रही।
पढ़ें, उत्तराखंड को मिली दो नई ट्रेंनों की सौगात
तीन दिन के अवकाश के बाद चालान बनवाने के लिए अभ्यर्थी बड़ी संख्या में बैंक में उमड़े। एक ही काउंटर की वजह से उन्हें दिक्कत का सामना करना पड़ा।