फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न मनीऑर्डर बुक हुए और न जमा हुए फॉर्म

Thu, 13 Feb 2014 12:49 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून के डाक घरों में बुधवार को काम-काज ठप रहा। विभाग में न चिट्ठियां छंटी और न ही मनीऑर्डर बुक हुए। सबसे ज्यादा दिक्कत जीपीओ में प्रतियोगी परीक्षाओं के फॉर्म जमा कराने आए अभ्यर्थियों को उठाना पड़ी। गुरुवार को भी हड़ताल जारी है।
विज्ञापन


पढ़ें, भगोड़ा घोषित उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री पहुंचे कोर्ट

दून में तकरीबन एक हजार कर्मचारी हड़ताल पर हैं। जीपीओ में इन्होंने दोनों गेट पर नारेबाजी, प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघर्ष समिति के आह्वान पर हो रही इस हड़ताल के चलते बीएसएनएल आफिस में जाने वाले ग्राहकों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

पढ़ें, केदारनाथ धाम के लिए 'खतरा' बनेगा मलबा

चमोली, पिथौरागढ़, टिहरी, अल्मोड़ा समेत कई जिलों में डाकघरों में काम ठप रहा। एमटीएस के प्रांतीय अध्यक्ष प्रेम सिंह पंवार के अनुसार पहले भी कई बार मांगों को लेकर आवाज उठाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, 22 फरवरी को उत्तराखंड में होंगे राहुल गांधी

लेकिन अब तक इन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने साफ किया कि जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती संघर्ष जारी रहेगा।

यह हैं मुख्य मांगें
- अनुकंपा आधारित नियुक्ति पर सरकार की तरफ से लगाए प्रतिबंध को समाप्त किया जाए
- सभी खाली पदों को भरा जाए, जरूरत के आधार पर पदों का सृजन किया जाए
- सरकारी कामों में आउट सोर्सिंग, ठेकेदारी, प्राइवेटाइजेशन को समाप्त किया जाए

पढ़ें, उत्तराखंड को मिली दो नई ट्रेंनों की सौगात

- दक्षता आधारित वेतन और उत्पादन आधारित बोनस की सीमा बढ़ाई जाए
- ओवर टाइम अलाउंस, नाइट् ड्यूटी अलाउंस, कपड़े की दरें संशोधित की जाएं
- सभी कर्मचारियों को पांच प्रमोशन आवश्यक रूप से दिए जाएं, पेंशन सुनिश्चित हो
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें