फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस की बेहिसाब बुकिंग से हफ्ते तक पहुंचा बैकलॉग

Fri, 10 Jan 2014 02:04 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
आईओसी के हरिद्वार गैस प्लांट में ट्रांसपोर्टरों की अघोषित हड़ताल के असर से चंद घंटों के लिए उपजे गैस संकट का असर अभी तक बरकरार है।
विज्ञापन


गैस संकट गहराया
हरिद्वार से एक दिन उठान न हो पाने के तुरंत बाद रसोई गैस की सप्लाई करनाल, काशीपुर और हल्द्वानी से शुरू हो गई थी। बावजूद इसके गैस संकट गहराता जा रहा है। इस कृत्रिम संकट के खेल में बेहिसाब बुकिंग से एजेंसियों का बैकलॉग गड़बड़ा गया है और उपभोक्ताओं को गैस के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।

हरिद्वार स्थित आईओसी के गैस प्लांट से किराया बढ़ाया जाने की मांग के लिए अन्य ट्रांसपोर्टरों ने टेंडर प्रक्रिया में भाग नहीं लिया। इस बीच हरिद्वार के ट्रांसपोर्टरों के शामिल होने से टेंडर प्रक्रिया की औपचारकता पूरी हो गई।
विज्ञापन


आईओसी अब गाड़ियों के लिए विज्ञप्ति भी जारी करने वाली है। मगर इससे देहरादून सहित पूरे गढ़वाल मंडल में गैस आपूर्ति पर असर पड़ने लगा है। हालांकि तेल कंपनी के अधिकारी आपूर्ति बराबर करने का दावा कर रहे हैं।

तेल कंपनी के अनुसार हरिद्वार प्लांट से हर रोज करीब 55 लोड निकलते हैं, जिसमें 30 लोड देहरादून जिले में आते हैं। इस दौरान प्लांट से गैस न उठने से एक दिन इसका असर दिखा। फिर कंपनी ने करनाल, काशीपुर और हल्द्वानी से आपूर्ति शुरू कर दी।

एडवांस बुकिंग के चलते बढ़ी परेशानी
यह बात खुद एजेंसी संचालक भी कबूल कर रहे हैं। इसके बावजूद गैस संकट की हवा उड़ाई जा रही है। करनाल और काशीपुर से रोज लोड यहां पहुंच रही है। दून एलपीजी डिस्ट्रीव्यूटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष चमनलाल का कहना है कि स्थिति सामान्य हो रही है।
विज्ञापन


करीब 22 लोड हर रोज यहां आ रहे हैं। एडवांस बुकिंग के चलते बैकलॉग बढ़ रहा है और यही संकट की वजह भी रही है। शहर के मोथरोवाला, बंजारावाला और कारगी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को गैस संकट से जूझना पड़ रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें