नदियों का जल स्तर गिरना भी कम उत्पादन का कारण
| नदी |
2025 |
2026 |
| टोंस(इछाड़ी) |
64 |
46 |
| यमुना(व्यासी) |
29 |
13 |
| यमुना(डाकपत्थर) |
33 |
20 |
| आसन |
15 |
14 |
| भागीरथी(मनेरी) |
27 |
24 |
| भागीरथी(जोशीयाड़ा) |
41 |
29 |
| गंगा (पशुलोक) |
446 |
484 |
| शारदा |
168 |
147 |
(12 मार्च को नदियों का डिस्चार्ज, क्यूमैक्स में)
सर्दियों में कम बर्फबारी का भी असर
यूजेवीएनएल का दावा है कि सर्दियों में अपेक्षाकृत कम वर्षा एवं कम हिमपात के कारण नदियों का जलस्राव काफी कम होने के बावजूद निगम की ओर से योजनाबद्ध कार्यप्रणाली एवं मशीनों के प्रबंधन के कारण विद्युत उत्पादन अपने लक्ष्य के आस-पास चल रहा है। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष नदियों में पानी काफी कम होने के बावजूद विद्युत उत्पादन पिछले वर्ष के सापेक्ष ज्यादा प्रभावित नहीं हुआ है।
Haridwar: एसएसपी का बड़ा एक्शन, अवैध खनन से जुड़ी ऑडियो वायरल के बाद चौकी प्रभारी सहित छह पुलिसकर्मी सस्पेंड
बिजली की किल्लत के साथ कटौती जारी
प्रदेश में भारी बिजली किल्लत के बीच शुक्रवार को भी कटौती जारी रही। मांग जहां 4.5 करोड़ यूनिट थी, जिसके सापेक्ष उपलब्धता करीब 2.1 करोड़ यूनिट रही। इस कारण यूपीसीएल को पावर बैंकिंग के अलावा बाजार से इंतजाम करने में पसीने छूट गए। शुक्रवार को हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर के ग्रामीण इलाकों के साथ ही छोटे कस्बों में भी बिजली कटौती का सिलसिला जारी रहा। हालांकि यूपीसीएल प्रबंधन का तर्क है कि ज्यादा से ज्यादा बिजली का इंतजाम किया जा रहा है।
दो दिन से रामगंगा का उत्पादन बंद होने की वजह से कुल उत्पादन प्रभावित हुआ है। एक-दो दिन में बढ़कर 90 लाख से एक करोड़ यूनिट तक पहुंचने की उम्मीद है। आने वाले समय में जल स्तर सुधरने पर यह और बढ़ सकता है। - संदीप सिंघल, एमडी, यूजेवीएनएल