फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: सौ पुलों को डबल लेन में बदलने की तैयारी, शासन स्तर पर आदेश जारी, डीपीआर बनाने का काम शुरू

Sun, 19 Mar 2023 12:13 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

प्रदेश में सड़कों का काम तो तेजी से आगे बढ़ा है, लेकिन उसके सापेक्ष पुल अपग्रेड नहीं हो पाए हैं। बीते दिनों शासन ने जिलों से रिपोर्ट मांगने के बाद ऐसे 207 पुलों को चिह्नित कर अपग्रेड करते हुए सिंगल लेन से डबल लेन में बदलने का फैसला लिया था।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में स्टेट हाईवे पर बने 207 सिंगल लेन पुलों को अपग्रेड करते हुए डबल लेने में बदलने की कवायद शुरू हो गई है। बी कैटेगरी के इन पुलों को अपग्रेड करते हुए एक कैटेगरी का बनाया जाएगा। प्रथम चरण में सौ पुलों को डबल लेन में बदलने की तैयारी है। पुलों की भार क्षमता भी बढ़ाई जाएगी। शासन स्तर पर इसके निर्देश दे दिए गए हैं। डीपीआर बनाने का काम शुरू कर दिया गया है।

राज्य में बीते कुछ वर्षों में धार्मिक और पर्यटन गतिविधियां तेजी से बढ़ी हैं। इससे सड़कों पर भी अत्यधिक दबाव बढ़ा है। प्रदेश में सड़कों का काम तो तेजी से आगे बढ़ा है, लेकिन उसके सापेक्ष पुल अपग्रेड नहीं हो पाए हैं। बीते दिनों शासन ने जिलों से रिपोर्ट मांगने के बाद ऐसे 207 पुलों को चिह्नित कर अपग्रेड करते हुए सिंगल लेन से डबल लेन में बदलने का फैसला लिया था।

इसके तहत अब कवायद शुरू हो गई है। प्रथम चरण में सौ पुलों पर काम शुरू किया जाएगा। इसके लिए इन दिनों डीपीआर बनाने का काम किया जा रहा है। इसके साथ ही अधिक दबाव वाली सड़कों पर स्थित पुलों की भार क्षमता को भी बढ़ाया जाएगा। इसके तहत पुलों की भार क्षमता को 100 टन से अधिक करने का लक्ष्य रखा गया है। ऐसा होने से भारी वाहन भी आसानी से गुजर सकेंगे। इससे यातायात को सुविधा होगी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  शिक्षकों के अटैचमेंट खत्म, 600 से ज्यादा स्कूलों में लग सकता है ताला...विभाग के ये अजब कारनामे

प्रदेश में 207 सिंगल पुलों को अपग्रेड किया जाना है। जिलों की रिपोर्ट के आधार पर प्रथम चरण में 100 पुलों को अपग्रेड किए जाने का फैसला लिया गया है। डीपीआर का काम पूरा होते ही इन पर काम शुरू कर दिया जाएगा। - आरके सुधांशु, प्रमुख सचिव लोनिवि

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें