फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: राज्य सरकार को अगस्त में मिलेंगे 18 आईएएस अफसर, सीधी भर्ती के पीसीएस अधिकारियों को मिलेगा प्रमोशन

Sun, 26 Jun 2022 02:38 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

चयन समिति की बैठक के बाद राज्य में पहली बार सीधी भर्ती के पीसीएस अधिकारियों को पदोन्नति मिलेगी। प्रदेश सरकार को भी आईएएस अफसर मिलेंगे। इसके अलावा पीसीएस के सीधी भर्ती के पदों का इंतजार कर रहे बेरोजगार उम्मीदवारों के लिए भी नए अवसर खुल सकेंगे।
विज्ञापन
बैठक लेते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौकरशाहों की कमी का सामना कर रही प्रदेश सरकार को अगस्त महीने में उत्तराखंड आईएएस कैडर में 18 अफसर मिल जाएंगे। सीधी भर्ती के वरिष्ठ पीसीएस अफसरों की पदोन्नति के लिए संघ लोकसेवा आयोग में चयन समिति की बैठक (एससीएम) 12 अगस्त को तय हो गई है।
विज्ञापन


इस संबंध में संघ लोक सेवा आयोग के उपच सचिव एनके कुमार ने मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु को पत्र लिखा है। इसके संबंध में सचिव कार्मिक शैलेश बगौली को भी सूचित किया गया है। राज्य सरकार ने पीसीएस अफसरों के प्रमोशन का प्रस्ताव संघ लोक सेवा आयोग को काफी पहले भेज दिया था। लेकिन कुछ प्रकरणों में आयोग ने कार्मिक विभाग से कुछ और सूचनाएं मांगी थी।

इस कारण प्रमोशन की कवायद में विलंब हो रहा था। सारी सूचनाएं भेजने के बाद सरकार आयोग से चयन समिति की बैठक की तिथि तय होने का इंतजार कर रही थी। प्रमोटी और सीधी भर्ती के पीसीएस अफसरों में वरिष्ठता को लेकर विवाद के चलते मामले 12 साल तक न्यायिक वाद में रहा।

ये भी पढ़ें...EXCLUSIVE: महंगा होगा फॉरेस्ट गेस्ट हाउस में ठहरना, जंगल सफारी के लिए देने होंगे ज्यादा दाम, बस इन्हें मिलेगी छूट

उच्चतम न्यायालय से सीधी भर्ती के अफसरों को पहले वरिष्ठता लाभ देने के आदेश के बाद विवाद खत्म हुआ। चयन समिति की बैठक के बाद राज्य में पहली बार सीधी भर्ती के पीसीएस अधिकारियों को पदोन्नति मिलेगी। प्रदेश सरकार को भी आईएएस अफसर मिलेंगे। इसके अलावा पीसीएस के सीधी भर्ती के पदों का इंतजार कर रहे बेरोजगार उम्मीदवारों के लिए भी नए अवसर खुल सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें