राजपुर रोड स्थित एक होटल में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक कल्याण समित की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बोल?
देहरादून। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक कल्याण समिति की ओर शनिवार को रायपुर रोड स्थित एक होटल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सच्चर कमेटी की सिफारिशें लागू करने, अल्पसंख्यकों के लिए वृद्ध आश्रम और शैक्षणिक संस्थान खोलने पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंते उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष डॉ. आरके जैन ने कहा कि अल्पसंख्यकों के लिए केंद्र व राज्य सरकार की ओर से तमाम योजनाएं संचालित हैं। अल्पसंख्यक समुदाय के लोग अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हों इसके लिए कई कदम उठाए गए हैं। वृद्धाश्रम व शैक्षणिक संस्थान खोलने की बात पर विचार विमर्श किया जाएगा। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक कल्याण समिति की अध्यक्ष व वरिष्ठ अधिवक्ता रजिया बेग ने कहा कि अल्पसंख्यकों से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण में देरी की जा रही है। आयोग को इस दिशा में ठोस पहल करनी होगी। अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष मजहर नईम ने कहा कि सरकार अल्पसंख्यकाें के अधिकारों के प्रति संवेदनशील है। वक्ता कुंवर जावेद इकबाल ने कहा कि अल्पसंख्यकों को शिक्षा की मुख्यधारा में लाने के लिए सबको मिलकर ठोस पहल करनी होगी। फादर दयाल एम. लाल ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय सरकारी योजनाओं को लेकर जागरूक नहीं हैं। कार्यक्रम को दर्जाधारी राज्य मंत्री सरदार इकबाल सिंह, दून इंटरनेशनल स्कूल के संस्थापक अध्यक्ष डीएस मान, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष सुरजीत सिंह चंदोक, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल, सचिव अनिल शर्मा, जमशीदा बेगम, शादाब शम्स, हाजी शाकिर अली आदि वक्ताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम में अधिवक्ता गयूर अली, विशाल सूरी, मुनव्वर अली, प्रभात बड़थ्वाल, जसप्रीत सिंह वालिया, नावेद आलम, सलीम खान, नईम सिद्दीकी, कीर्ति राम सकलानी आदि उपस्थित रहे।