देहरादून। शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में ऊधमसिंहनगर 175 अंकों के साथ ओवर ऑल चैंपियन बना। हरिद्वार 155 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। अंतिम दिन हुए खेल में देहरादून के खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा।
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर में आयोजित प्रतियोगिता के अंतिम दिन प्राथमिक बालक वर्ग कबड्डी में हरिद्वार, यूएसनगर, पौड़ी व बालिका वर्ग में देहरादून, यूएसनगर, नैनीताल, खो-खो बालक में पौड़ी, नैनीताल, चमोली, नैनीताल, बालिका वर्ग में नैनीताल, चमोली, देहरादून क्रमश: पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रहे। जूनियर बालक में देहरादून, टिहरी व बालिका वर्ग में यूएसनगर, देहरादून क्रमश: प्रथम, द्वितीय रहे। समूहगान में बागेश्वर, चंपावत, यूएसनगर, फुटबॉल में चंपावत, पिथौरागढ़, देहरादून, कबड्डी में देहरादून, हरिद्वार, उत्तरकाशी व बालिका वर्ग में यूएसनगर, हरिद्वार, देहरादून क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। खो-खो बालक में यूएसनगर, नैनीताल, उत्तरकाशी बालिका वर्ग में उत्तरकाशी, पौड़ी, नैनीताल क्रमश: पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रहे। विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा समन्वयक खेमकरण क्षेत्री आदि उपस्थित रहे।