फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ घोटाले के विरोध में प्रदेश सरकार का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। पेट्रोल-डीजल के आसमान छूती कीमतें और प्रदेश सरकार की ओर से किए गए कुंभ घोटाले के विरोध में महानगर कांग्रेस कमेटी ऋषिकेश की ओर से प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया गया।
विज्ञापन

कांग्रेस महासचिव संगठन विजय सारस्वत ने कहा कि प्रदेश सरकार घोटालों की सरकार है। कुंभ में भी घोटाला कर दिया। फर्जी आरटीपीसीआर टेस्ट करवा कर देश में कोरोना वायरस फैलाने का काम किया। आरोप लगाया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने भी लाइब्रेरी घोटाला कर दिया। पूरे प्रदेश के मंत्री और अधिकारी पैसे की बंदर बांट मे लगे हुए हैं। प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने कहा कि यह सरकार जनता को हर प्रकार से लूटने में लगी हुई है। मदन मोहन शर्मा ने कहा कि पेट्रोल-डीजल और खाद्य तेलों के दाम आसमान छू रहे हैं। सरकार कुछ पूंजीपतियों कठपुतली बनी हुई है। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत, सरोज देवराड़ी, सुधीर राय, ललित मोहन मिश्र, रामकुमार, भगवान सिंह पंवार, नंदकिशोर जाटव, अभिषेक शर्मा, हुकम पोखरियाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें