प्रदेश में बढ़ाई जाएगी आपदा राहत राशि
कैबिनेट ब्रीफिंग के दौरान मुख्य सचिव ने एक सवाल के जवाब में यह जानकारी मीडिया के साथ साझा की है। उन्होंने कहा कि इसके लिए आपदा प्रबंधन विभाग को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। अभी तक प्रदेश में मृतक आश्रितों को एक लाख की सहायता राशि दी जाती है। जबकि आवाज क्षतिग्रस्त होने पर पर्वतीय क्षेत्रों में एक लाख एक हजार रुपये और मैदानी क्षेत्रों में 95 हजार रुपए दिए जाते हैं।