जम्मू-कश्मीर में तैनात उत्तराखंड के सपूत अतर सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। एसएसबी की पांचवीं बटालियन में एएसआई के पद पर तैनात अतर सिंह (48) उत्तरकाशी से 30 किमी दूर डुंडा ब्लॉक के ढुंगाल गांव निवासी कल्याण सिंह संतरी के पुत्र थे।
वे एसएसबी की पांचवीं बटालियन में चंपावत में तैनात थे। एक माह पूर्व ही चंपावत से उनकी कंपनी को जम्मू-कश्मीर भेजा गया था। अतर सिंह की ड्यूटी जिला पुलिस लाइन में थी।
बुधवार शाम करीब सात बजे उसके कमरे से जोर की आवाज आने पर अन्य जवान वहां पहुंचे तो देखा कि अतर सिंह अपनी सर्विस राइफल के साथ खून से लथपथ पड़ा हुआ था और गोली उसकी ठुड्डी पर लगकर सिर के पार हो चुकी थी।