फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSB के गुरिल्ले करेंगे चीन सीमा से सटे बाड़ाहोती तक कूच

Thu, 25 Aug 2016 08:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
विज्ञापन
border - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
समान अधिकार दिलाने की मांग को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे एसएसबी के गुरिल्लों ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ गहरी नाराजगी व्यक्त की। चंपावत भर से लोहाघाट कचहरी परिसर में आए गुरिल्लों ने एक सितंबर को हरिद्वार में एकत्र होकर चीन सीमा से सटे बाराहोती तक कूच का एलान किया है।
विज्ञापन


गुरिल्ला संगठन के जिलाध्यक्ष ललित मोहन बगौली का कहना था कि केंद्र और राज्य सरकार लंबे समय से उनकी अनदेखी कर रही है। पिछले दिनों जंतर मंतर दिल्ली में धरने के दौरान केंद्रीय मंत्री ने उनकी मांगों के बारे में कोरा आश्वासन दिया गया था। उक्त धरने में केवल टिहरी सांसद के अलावा कोई भी सांसद नहीं आया।

बगौली ने कहा कि उत्तराखंड की सरकार भी उन्हें गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि एक सितंबर से होने वाली यात्रा में सांसदों की अनदेखी भी जनता के सामने रखी जाएगी। इस दौरान दयाकिशन, गोपाल दत्त, जमन सिंह मेहता, मोहन चंद्र, कलावती देवी, लक्ष्मी  देवी, केशव दत्त, नवीन ओली, आनंद सिंह, प्रकाश सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें