फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sri Dev Suman University Exam: कहीं कक्ष में मिले बैग तो कहीं दो विवि के छात्र बैठे एक साथ

Mon, 21 Sep 2020 09:59 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • कुलपति ने तीन परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी
विज्ञापन
औचक निरीक्षण करते कुलपति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय की परीक्षाओं के दौरान सोमवार को उस वक्त कॉलेजों में हड़कंप मच गया जब कुलपति प्रो. पीपी ध्यानी औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। इस दौरान किसी परीक्षा केंद्र पर कक्ष के भीतर ही छात्रों के बैग रखे मिले तो कहीं सीसीटीवी ही नहीं चल रहे थे। एक परीक्षा केंद्र पर दो विवि के छात्रों की परीक्षाएं एक ही कक्ष में होती हुई पाई गई। कुलपति ने इन गड़बड़ियों पर सख्त आपत्ति जताते हुए तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति डॉ. पीपी ध्यानी सोमवार को सबसे पहले चकराता रोड स्थित आईटीएम कॉलेज पहुंचे। यहां पहली पाली की परीक्षा में उन्होंने पाया कि कक्ष के भीतर ही छात्रों के बैग भी रखे हुए हैं।


इस पर उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक को फटकार लगाते हुए दोबारा इस तरह की लापरवाही न करने की हिदायत दी। साथ ही चेतावनी भी दी कि भविष्य में ऐसी लापरवाही पर परीक्षा केंद्र रद्द कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


दूसरी पाली में कुलपति डॉ. ध्यानी साईं इंस्टीट्यूट पहुंचे। यहां का नजारा देखकर वह हैरान रह गए। एक ही कक्ष में गढ़वाल विवि और श्रीदेव सुमन विवि के छात्र बैठकर परीक्षा दे रहे थे।

विज्ञापन

लापरवाही पर ब्लैकलिस्ट होगा परीक्षा केंद्र

इस पर कुलपति ने उन्होंने चेतावनी देते हुए अलग-अलग विवि की परीक्षाएं अलग कक्षों में कराने के निर्देश दिए। तीसरी पाली में कुलपति पेसलवीड कॉलेज पहुंचे। यहां बीएड अंग्रेजी व बीएससी केमिस्ट्री की परीक्षा चल रही थी।

केंद्र में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए गए थे, जिस पर कुलपति ने नाराजगी जताई। कुलपति ने यहां के चेयरमैन प्रेम कश्यप से उच्च शिक्षा उन्नयन के संबंध में बातचीत भी की। औचक निरीक्षण के दौरान कुलसचिव दिनेश चंद्रा, परीक्षा नियंत्रक रमेश सिंह चौहान भी मौजूद रहे। 

कुलपति ने सभी परीक्षा केंद्रों के प्राचार्यों को निर्देशित किया कि यदि किसी परीक्षा केंद्र में किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो उस संस्थान का परीक्षा केंद्र हमेशा के लिए निरस्त कर दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें