फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेव सुमन विवि: 47 हजार छात्र-छात्राओं को परीक्षा परिणाम के लिए करना होगा लंबा इंतजार

Tue, 12 May 2020 08:16 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी

सार

  • नया शिक्षा सत्र की तिथि भी तय नहीं कर पाया विवि
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीदेव सुमन विवि के छात्र-छात्राओं को परीक्षा परिणाम के लिए अभी लंबा इंतजार करना होगा। विवि से संबद्ध कॉलेजों में अध्ययनरत लगभग 47 हजार छात्र-छात्राओं को तीन माह से परीक्षा परिणाम का इंतजार है। उत्तर पुस्तिकाओं का विवि प्रशासन केंद्रीय मूल्यांकन कराएगा या फिर शिक्षक घर पर ही उत्तर पुस्तिकाएं चेक करेंगे यह 18 मई के बाद तय होगा। विवि का नया शिक्षा सत्र कब शुरू होगा इस बारे में भी विवि प्रशासन अभी निर्णय नहीं ले रहा है।

विज्ञापन


श्रीदेव सुमन विवि की सत्र 2019-20 की सेमेस्टर परीक्षाएं 28 फरवरी को संपन्न हो चुकी थी। परीक्षा परिणाम जल्दी घोषित करने के लिए विवि प्रशासन ने पहली बार ऋषिकेश कैंपस में उत्तर पुस्तिकाओं का केंद्रीय मूल्यांकन कराने की व्यवस्था बनाई थी। लेकिन मार्च माह में कोरोना वायरस सक्रंमण बढने और लॉकडाउन के कारण उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन नहीं हो पाया है।

31 मई को विवि के परीक्षा नियंत्रक डा.आरएस चौहान का एक वर्ष की प्रतिनियुक्ति अवधि समाप्त हो रही है। 18 मई तक विवि के उप कुलसचिव दिनेश चंद्रा, परीक्षा नियंत्रक डा.चौहान और सहायक परीक्षा नियंत्रक डा.बीएल आर्य होम क्वारंटीन में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुलसचिव सुधीर बुड़ाकोटी और दूसरे सहायक परीक्षा नियंत्रक डा.हेमंत बिष्ट ऑरेज जोन देहरादून में है। यदि वे विवि मुख्यालय बादशाहीथौल लौटते है तो ऑरेज जोन से ग्रीन जोन में आने पर उन्हें भी 14 दिनों तक क्वारंटीन में रहना पड़ेगा। अधिकारियों और कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा विवि प्रशासन उत्तर पुस्तिकाओं का दुबारा से मूल्यांकन शुरू करवाने को लेकर कार्य योजना नहीं बना पा रहा है। नया शिक्षा सत्र कब शुरू होगा इस पर भी विवि ठोस निर्णय नहीं ले पा रहा है।

17 मई को लॉकडाउन खुलने के उपरांत उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन शुरू करने पर निर्णय लिया जाएगा। जब विवि के सभी अधिकारी मुख्यालय पहुंच जाएगे तब बैठकर नए शिक्षा सत्र की तिथि तय की जाएगी।
-डा.पीपी ध्यानी, कुलपति श्रीदेव सुमन विवि
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें