फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया दम

Fri, 18 Mar 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
खेलकूद - फोटो : RajivGupta/AmarUjala
विज्ञापन
एफआरआई यूनिवर्सिटी की 15वीं खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे व तीसरे दिन छात्रों ने विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में दम दिखाया। महिला वर्ग लांग जंप में सेडलवुड हाउस की तारा ने पहला, पाइन हाउस की दिव्या ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


पुरुष वर्ग लांग जंप में साल हाउस के जिंकु प्रथम, पाइन हाउस के भरत दूसरे स्थान पर रहे। पुरुष वर्ग डिस्कस थ्रो में साल हाउस के ध्रुव ने पहला और पाइन हाउस के विनय ने दूसरा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग डिस्कस थ्रो में पाइन हाउस की दिव्या ने पहला और सैंडल हाउस की अंकिता ने दूसरा स्थान हासिल किया।

1500 मीटर पुरुष वर्ग दौड़ में पाईन हाउस के गोकिया पहले और इसी हाउस के देवेश दूसरे स्थान पर जबकि महिला वर्ग में पाईन हाउस की नेहा पहले और साल हाउस की पारूल दूसरे स्थान पर रही। 800 मीटर की दौड़ में पाईन हाउस के गोकिया रमन पहले, टीक हाउस के कृष्णकांत दूसरे, 800 मीटर महिला दौड़ में पाईन हाउस की नेहा पहले, साल हाउस की पारूल दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन


हाई जंप पुरुष वर्ग में सैंडल हाउस के शरद पहले, साल हाउस के राहुल दूसरे, महिला वर्ग में सैंडल हाउस की तारा पहले और पाईन हाउस की लुंगमी दूसरे स्थान पर रही। मैराथन की लंबी दौड़ में पुरुष वर्ग में पाईन हाउस के गोकिया प्रथम, देवेश दूसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में पाईन हाउस की नेहा पहले, साल हाउस की पारूल दूसरे स्थान पर रही। शुक्रवार को प्रतियोगिता का समापन होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें