फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh: डोईवाला मार्ग पर पलटी तेज रफ्तार कार, दो युवकों की मौत, पांच घायल, जन्मदिन पार्टी से थे लौट रहे

Thu, 01 Feb 2024 10:19 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, डोईवाला (ऋषिकेश)

सार

जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे लोग एक हादसे का शिकार हो गए। उपचार के दौरान दो युवकों की मौत हो गई। जबकि अन्य पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
कार हादसा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून के बुल्लावाला-डोईवाला मार्ग पर तेज रफ्तार कार पलटने से दो युवकों की मौत हो गई। जबकि कार में सवार पांच अन्य लोग घायल हो गए। देर रात बुल्लावाला में एक जन्मदिन समारोह में आए कुछ लोग कार से डोईवाला की तरफ आ रहे थे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...जन्नत सा नजारा: खूबसूरत बर्फीली वादियों से नजर नहीं हटेगी...उत्तराखंड में ताजा बर्फबारी की देखें ये तस्वीरें
विज्ञापन


बुल्लावाला पुल के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को ग्रामीणों की मदद से निकलकर जोलीग्रांट अस्पताल  भिजवाया गया। पूर्व ग्राम प्रधान परमिंदर सिंह ने बताया कि घटना में यश और ऋषभ निवासी भारुवाला की मौत हो गई। जबकि पांच अन्य घायल हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें