फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस में जीपीएस लगाने के लिए चलेगा विशेष अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। राजधानी दून और आसपास के इलाकों में एंबुलेंस पर जीपीएस लगाने के लिए विशेष अभियान चलेगा। इसके तहत सभी एंबुलेंस पर जीपीएस लगाई जाएगी ताकि उनकी रियल टाइम मॉनिटरिंग हो सके। आरटीओ प्रवर्तन के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें इसकी जांच करेंगी। दूसरी ओर बकाया टैक्स वसूली के लिए अब आरटीओ अधिकारी एसोसिएशनों से गुहार लगाएंगे।
विज्ञापन

काफी समय पहले एंबुलेंस वाहनों पर जीपीएस लगाने का फैसला लिया गया था। इसके माध्यम से सभी एंबुलेंस की निगरानी करने, उनकी रियल टाइम मॉनिटरिंग करने की योजना तैयार की गई थी। इससे इमरजेंसी के मामले में इस बात पर नजर रखी जा सकेगी कि एंबुलेंस कितनी देर में अस्पताल पहुंचेगी। इसके माध्यम से एंबुलेंस के पहुंचने तक उपचार की तैयारियां की जा सकेंगी, जिससे मरीजों को जल्दी से उपचार उपलब्ध हो सकेगा। इस बात पर भी नजर रखी जा सकेगी कि मरीज को उठाने के बाद एंबुलेंस रास्ते में अनावश्यक रूप से रुकी तो नहीं। हालांकि बड़ी संख्या में एंबुलेंस ऐसी हैं, जिन्होंने अब तक भी जीपीएस नहीं लगवाया है। इसको लेकर अब शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलाया जाएगा।
दूसरी ओर, पिछले कई दिनों से चल रहे विशेष अभियान के बावजूद आरटीओ बहुत अधिक टैक्स बकाया की वसूली नहीं कर पाया है। इसके चलते अब सिटी बस, विक्रम, ऑटो, ट्रक, सामान्य बस, वॉल्वो इत्यादि की एसोसिएशन से मदद मांगी जाएगी। आरटीओ डीसी पठोई ने बताया कि अभियान के बावजूद बहुत से लोगों ने टैक्स जमा नहीं कराया है। उनकी एसोसिएशन इस बात के लिए दबाव ड़ाल सकती है कि वो समय से अपना कर जमा कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें