फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायत के बाद हरिद्वार से अपना उम्मीदवार बदलेगी सपा

Thu, 10 Apr 2014 10:25 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी हरिद्वार से एक बार फिर अपने घोषित प्रत्याशी (अनिता सैनी) को बदलने की तैयारी कर रही है। सपा के पार्टी कार्यालय में मीडिया से मुखातिब सपा के प्रदेश प्रभारी असलम खान ने स्वीकार किया कि सपा के हरिद्वार प्रत्याशी के खिलाफ कई शिकायतें मिली हैं।
विज्ञापन


उसे बदलकर जल्द ही अन्य उम्मीदवार की घोषणा की जाएगी। सपा ने राज्य के लिए अलग घोषणापत्र जारी करके उत्तराखंड के बाशिंदों को लुभाने की कोशिश की है।

अलग घोषणा पत्र भी जारी
प्रभारी के मुताबिक सपा पूरी तरह से चुनाव के लिए तैयार है। सपा ने प्रदेश में पहल कर तीसरे मोरचे का गठन किया है। तीसरे मोरचे की कोशिश होगी कि प्रदेश में कांग्रेस-भाजपा का विकल्प दिया जा सके। प्रदेश प्रभारी ने सपा का राज्य का अलग घोषणा पत्र भी जारी किया।

सपा ने डा. लोहिया की अवधारणा के अनुसरण में हिमालय विकास प्राधिकरण का गठन करने का ऐलान किया।

स्थायी राजधानी के मुद्दे पर चुप्पी
इसके साथ ही घोषणापत्र में समूचे उत्तराखंड के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करने, बंद कारखानों को शुरू करने, पिछड़ी जातियों को चिह्नित कर 27 प्रतिशत आरक्षण, उत्तराखंड के सभी निवासियों के लिए जाति, मूल प्रमाणपत्र की एक समान व्यवस्था लागू करने, बंद लघु जल विद्युत परियोजनाओं को शुरू करने, रेत, पथरी के चुगान में स्थानीय बेरोजगारों को वरीयता देने, कलियर को जिला घोषित कराने, लोक  सभा क्षेत्रों में स्थानीय मुद्दों को वरीयता आदि का वादा किया है।
विज्ञापन


हालांकि सपा गैरसैंण और स्थायी राजधानी के मुद्दे पर चुप्पी साध गई। प्रेस वार्ता में सपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद बड़थ्वाल, प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सचान सहित कई अन्य पदाधिकारी शामिल थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें