फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो अगस्त से कोर्ट कार्यवाही के लिए एसओपी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
दो अगस्त से सभी कोर्ट में कामकाज शुरू हो रहा है। इसके लिए बृहस्पतिवार को एसओपी जारी कर दी गई है। जिला जज प्रदीप पंत की अध्यक्षता में हुई बैठक में न्यायिक अधिकारियों और बार संघ पदाधिकारियों को सभी नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

जिला जज विश्राम कक्ष में हुई बैठक में न्यायिक अधिकारियों और बार संघ के पदाधिकारियों ने बैठक की। बैठक में तय किया गया कि कोर्ट परिसर और रूम में हर हाल में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाना है। सुबह 7:30 बजे से रात 9:30 बजे तक कोर्ट परिसर में यह नियम लागू रहेंगे। रात 9:30 बजे कोर्ट परिसर को पूरी तरह से सैनिटाइज किया जाएगा। इसके अलावा प्रत्येक आने वाले व्यक्ति का बुखार चेक किया जाएगा। 100 फॉरनहाइट से अधिक बुखार होने पर किसी भी सूरत में परिसर के भीतर प्रवेश नहीं मिलेगा। इसके साथ ही सर्दी, खांसी वालों को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। बैठक में आगामी 11 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए भी दिशा निर्देश दिए गए।
नए मुकदमों के लिए बनेंगे फाइलिंग काउंटर
अपर जिला जज तृतीय मनोज गर्ब्याल ने बताया कि एसओपी के अनुसार नए मुकदमों को दाखिल करने के लिए एक फाइलिंग काउंटर बनाया जाएगा। परिसर मीटिंग हॉल में जिला जज, सिविल जज सीनियर डिवीजन और सिविल जज जूनियर डिवीजन से संबंधित मामलों के लिए काउंटर बनाया जाएगा। इसके अलावा मजिस्ट्रेट कोर्ट के लिए परिसर में ही अस्थाई काउंटर दो अगस्त से पहले बना लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें