हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद हरीश रावत काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को देहरादून में मीडिया से बात करते हुए कहा कि जल्द ही राज्य में तीस हजार नौकरियों की घोषणा की जाएगी।
उन्होंने कहा कि बेनामी संपत्तियों को जब्त किया जाएगा और इससे प्राप्त आय से राज्य में स्कूल, कॉलेज और अस्पताल खोले जाएंगे।
रावत ने कहा कि उत्तराखंड का विकास करना ही हमारा कर्तव्य है और वह अपने कार्यकाल के दौरान किसी भी घोटाले की जांच करवाने को तैयार हूं। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट में भी केंद्र सरकार के हाथ निराशा ही लगेगी।