फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: कांग्रेस करा रही योग महोत्सव, सोनिया भी आएंगी

Tue, 03 Nov 2015 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड प्रदेश सरकार की ओर से जागेश्वर धाम में 5 नवंबर से होने जा रहे तीन दिनी अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव की तैयारियां जोर से चल रही हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे ने बताया कि 7 नवंबर को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी योग महोत्सव के समापन पर जागेश्वर आएंगी। उन्होंने कार्यक्रम को हरी झंडी दे दी है।

समापन में आएंगी सोनिया
उन्होंने बताया कि श्रीमती सोनिया गांधी और मुख्यमंत्री हरीश रावत सात नवंबर को हेलीकॉप्टर से जागेश्वर पहुंचेंगे। योग महोत्सव के समापन के बाद सोनिया गुरुड़ाबांज के खेल मैदान में कुमाऊं स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता और कुमाऊंनी व्यंजन प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगी। साथ ही सोनिया गांधी गुरुड़ाबांज में जनसभा को भी संबोधित करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने जनसभा की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। इस मौके पर प्रदेश सरकार के कई मंत्री और विधायक मौजूद रहेंगे। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में हिस्सा लेने का आह्वान किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें