फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवभूमि से सोनिया ने बोला मोदी पर जोरदार हमला

Sun, 08 Nov 2015 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को देवभूमि उत्तराखंड से मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास में केंद्र द्वारा की गई भारी बजट कटौती सबसे बड़ी बाधा बन गई है। यहां की स्थितियों को देखते हुए उत्तराखंड को विशेष राज्य का दर्जा बरकरार रखा जाना चाहिए।
विज्ञापन


गुरुड़ाबांज के प्रांगण में राज्योत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने लोगों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाई हैं, लेकिन केंद्र की मोदी सरकार ने कांग्रेस शासित अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड को केंद्र से मिलने वाली धनराशि में भारी कटौती कर दी है।

इस कारण लोगों के उत्थान की योजनाएं संचालित करने में दिक्कत आ रही है। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार ने उत्तराखंड को विशेष राज्य का दर्जा दिया था, इसे बरकरार रखा जाना चाहिए।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की तारीफों के बांधे पुल

प्रदेश सरकार के कार्यों की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि 2013 की तबाही में राज्य में भारी नुकसान हुआ था, लेकिन सरकार ने पुनरुत्थान के कार्यों को तेजी से पूरा किया है।

सोनिया ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने स्वाधीनता आंदोलन में सक्रिय भागीदारी के बाद 17 साल तक प्रधानमंत्री के तौर पर देश की मजबूत नींव रखी। लेकिन दुख की बात है कि आज जब उनकी 125वीं जयंती मनाई जा रही है, तब केंद्र की मोदी सरकार उनके ऐतिहासिक योगदान और महत्व को मिटाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस ऐसे किसी षड्यंत्र को सफल नहीं होने देगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें