कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी जल्द ही उत्तराखंड में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार के लिए नजर आएंगे।
गुरुवार को दून में प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला के साथ हुए चुनाव अभियान समिति की बैठक में इस पर फैसला हुआ।
पढ़ें, 'ओबामा की तरह मोदी के सिर पर भी सजेगा ताज'
प्रभारी के मुताबिक सोनिया गांधी की एक सभा होगी, हालांकि राष्ट्रीय अध्यक्ष की कम से कम दो जनसभाओं के लिए भी हामी भरी गई। इसी तरह राहुल गांधी की भी दो जनसभाएं होंगी।
इन जनसभाओं का स्थान और समय तय करने के लिए प्रभारी, मुख्यमंत्री हरीश रावत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य के बीच अलग से बातचीत होगी।
बैठक में सबसे लेट पहुंचे हरीश रावत
करीब सवा घंटे चली बैठक में मुख्यमंत्री हरीश रावत सबसे बाद में पहुंचे। इस बीच प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने कांग्रेस नेताओं से अलग-अलग संसदीय सीटों की स्थिति का जायजा लिया।
पढ़ें, भाजपा को इस आयरन लेडी से लेना होगा लोहा
तय किया गया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में अलग से पर्यवेक्षक नियुक्त किया जाएगा। बैठक में यह भी स्वीकार कर लिया गया कि कांग्रेस का प्रचार अभियान अभी धीमा है और इसको तेज किए जाने की जरूरत है।
सह प्रभारी लाल सिंह और संजय कपूर ने इस बात को मुख्य रूप से सामने रखा। स्टार प्रचारकों की सूची कांग्रेस पहले ही तय कर चुकी है।
खुलकर सामने आई कांग्रेस नेताओं की पीड़ा
रावत इससे पहले विभिन्न स्थानों पर आयोजित जनसभाओं में व्यस्त थे। पर प्रभारी के सामने कांग्रेस नेताओं की पीड़ा खुलकर सामने आ ही गई।
सूत्रों के मुताबिक अधिकतर ने समन्वय का अभाव की शिकायत की। कुछ का कहना यह भी था कि प्रचार अभियान में उन्हें साथ नहीं लिया जा रहा है।
पढ़ें, इस मुख्यमंत्री के घर से कूच कर गई ‘जवानी’
इस स्थिति को देखते हुए प्रभारी को यह भी कहना पड़ा कि चुनाव में एकजुट होकर और तालमेल से काम करने की जरूरत है।
बैठक में पहले चुनाव अभियान समिति के 107 लोगों को शामिल होना था पर बाद में यह संख्या घटाकर 40 कर दी गई।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य, कैबिनेट मंत्री इंदिरा हृद्येश, दिनेश अग्रवाल, साकेत बहुगुणा सहित अन्य कई कांग्रेसी नेता इसमें शामिल हुए।
.....अमृता रावत को आया गुस्सा
प्रभारी के सामने कांग्रेस की रामनगर विधायक और कैबिनेट मंत्री अमृता रावत का गुस्सा भी फूट पड़ा।
अमृता ने खासी नाराजगी के साथ कहा कि और लोगों को हैलीकाप्टर दिया जा रहा है और उन्हें नामांकन तक में सड़क मार्ग से जाना पड़ रहा है।
पढ़ें, बदरी-केदारनाथ धाम में मुश्किल हुए सभी काम
सतपाल महाराज के भाजपा में शामिल होने के अमृता रावत को एक बार अपनी स्थिति भी स्पष्ट करनी पड़ी थी।
साकेत की जमकर तारीफ
बैठक में देर से पहुंचे हरीश रावत ने टिहरी सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी साकेत बहुगुणा की भी जमकर तारीफ की।
रावत ने कहा कि साकेत को एक बार सांसद बना देने के बाद 25 साल तक यह सोचना नही पड़ेगा कि अगला सांसद कौन होगा।
पढ़ें, 'ओबामा की तरह मोदी के सिर पर भी सजेगा ताज'
रावत ने चुनाव अभियान को गति देने पर भी जोर दिया और कहा कि कांग्रेस और भाजपा के विकास के मॉडल में खासा अंतर है।
कांग्रेस के विकास के मॉडल में गरीब, नौजवान को रोजगार की चिंता है जबकि भाजपा के विकास के मॉडल में करोड़पति को अरबपति बनाने का नुस्खा है।