ससुराल में पत्नी को लेने आए युवक को ससुरालियों द्वारा मारपीट कर गंभीर रुप से घायल किये जाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने पीड़ित के भाई की तहरीर पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के ठसका गांव निवासी लोकेश बुधवार को अपनी पत्नी को लेने के लिए ससुराल भोगपुर आया था, लेकिन उसके ससुरालियों ने अपनी बेटी को उसके साथ भेजने से साफ इंकार कर दिया था।
आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने लोकेश को मारपीट कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। लोकेश के भाई मोहित ने उसके ससुरालियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसएसआई राकेश कुमार ने बताया की लोकेश के भाई मोहित पुत्र सुनील की तहरीर पर अमित, सुमित्र पुत्रगण दयाराम व शुभम पुत्र जसराज निवासी भोगपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।