फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड का बढ़ा मान, सैन्य अधिकारी को मिली भारतीय नौसेना में बड़ी जिम्मेदारी

Thu, 12 Apr 2018 07:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
KR Nautiyal
विज्ञापन

उत्तराखंड के एक और सैन्य अधिकारी को भारतीय नौ सेना (नैवी) में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। देवभूमि के लाल ने कोस्ट गार्ड कमांडर (पूर्वी समुद्र तट) का कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

विज्ञापन


महानिरीक्षक से अपर महानिदेशक के पद पर प्रमोट होने के बाद कृपा नौटियाल,  बुधवार 11 अप्रैल 2018 को  स्ट गार्ड कमांडर (पूर्वी समुद्र तट) का पद संभाल लिया है। 

इससे पहले वह अपने 36 वर्ष के विशिष्ट सेवा काल के दौरान विभिन्न ऑपरेशनल, स्टाफ व कमान नियुक्तियों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

उन्नत अपतटीय गश्ती पोत एवं तीव्र गश्ती पोत की कमान भी संभाली

indian navy ship
साथ ही उन्होंने भारतीय तट रक्षक के विभिन उन्नत अपतटीय गश्ती पोत एवं तीव्र गश्ती पोत की कमान भी संभाली है। इस कार्यकाल के दौरान उन्होंने कमांडर केरला, माहे एवं आंध्र प्रदेश की भूमिका भी निभाई।  

अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कमांडर तट रक्षक क्षेत्र (अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह), कमांडर तट रक्षक क्षेत्र (उत्तर पूर्व) एवं कमांडर तट रक्षक क्षेत्र (पश्चिम) की भूमिका भी निभाई है। वर्तमान में वह केवल ऐसे सेवारत तटरक्षक अधिकारी है जिन्होंने सफलतापूर्वक तीन प्रतिष्ठित कमान का परिचालन पूरा किया कर लिया हैं।   

अपने मेधावी और गौरवशाली सेवा के लिए उन्हें राष्ट्रपति के द्वारा 1992 में तटरक्षक पदक एवं 2013 में राष्ट्रपति तटरक्षक मेडल द्वारा सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें