शहर में एक बड़ा ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है। पिता की गैर मौजूदगी में बेटे ने एक गद्दा भिखारी को दे दिया। इसके बाद जब पिता को यह बात पता लगी तो उन्होंने उसमें रखी गई रकम के बारे में बताया। यह सुनते ही पूरा परिवार सदमे में आ गया।
कनखल के दरिद्र भंजन मंदिर के बाहर बैठे भिखारी को दे दिया। बताया जाता है कि गद्दे के अंदर 40 लाख रुपये रखे थे। जब पिता लौटा तो माथा पकड़ लिया। पिता-पुत्र मिलकर तीन दिन से पूरे शहर में गददे ले गए भिखारी की खोज जारी है। पिता-पुत्र ने पुलिस का दरवाजा नहीं खटखटाया। यह मामला कनखल में चर्चा का विषय बना हुआ है।
मामला तीन दिन पहले का है। शिवालिक नगर से एक युवक श्मशान घाट के पास दरिंद्र भंजन पहुंचा। मंदिर के बाहर बैठे एक भिखारी को युवक ने गद्दा दे दिया। भिखारी ने मना भी किया, लेकिन युवक नहीं माना। आखिर में वह गद्दा लेकर चला गया।