फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा पर गोलीबारी में घायल उत्तराखंड का जवान शहीद

Wed, 08 Mar 2017 08:39 AM IST
ब्यूरा/अमर उजाला, कपकोट
विज्ञापन
- फोटो : file photo
विज्ञापन
पिछले माह सीमा पर हुई गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल बागेश्वर के जवान की उपचार के दौरान मौत हो गई। जवान का पार्थिव शरीर बुधवार को पैतृक गांव कर्मी लाया जाएगा। जवान की शहादत की खबर से पूरा क्षेत्र शोक में डूबा है। बागेश्वर के कर्मी गठन गांव निवासी जितेंद्र सिंह दानू (25) पुत्र केशर सिंह 17 कुमाऊं में तैनात थे। 
विज्ञापन


पिछले माह उनकी पोस्टिंग कुपवाड़ा क्षेत्र जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा सेक्टर में थी। इसी दौरान 14 फरवरी को सीमा पर हुए आतंकी हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। तब से दिल्ली के आरआर अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था।

मंगलवार सुबह करीब दस बजे जवान ने दम तोड़ दिया। जितेंद्र की शहादत का समाचार मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक छा गया। जवान का पार्थिव शरीर बुधवार को बागेश्वर लाया जाएगा। जवान के परिवार में पत्नी ममता और वृद्ध माता-पिता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें