फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टी पर घर लौटे जवान ने पत्नी और सास का पीट पीटकर किया बुरा हाल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri, 25 Jan 2019 09:55 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, खटीमा
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

अवकाश पर घर आए आईटीबीपी जवान पर सास के साथ मारपीट करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ  आईपीसी की धारा 323, 504 और 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


इस दौरान ससुराल पक्ष के समर्थन में अनेक महिलाओं और ग्रामीणों ने कोतवाली पहुंचकर कार्रवाई की मांग उठाई। पुलिस को सौंपी तहरीर में फुलैया निवासी खेम सिंह ने कहा है कि बृहस्पतिवार को वह अपनी पत्नी डिगरी देवी, बेटी यशोदा, विनीता और दामाद खीम सिंह कोर्ट से आ रहे थे।

आरोप लगाया कि बस में चढ़ते समय दियूरी निवासी उनका दामाद हरीश सिंह ज्याला ने उसकी पत्नी डिगरी देवी से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। कहा है कि आरोपी दामाद उनके परिवार के साथ पहले भी मारपीट कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही गांव से अनेक महिलाओं और ग्रामीणों ने कोतवाली पहुंचकर कोतवाल से कार्रवाई की मांग की। कोतवाली में खेम सिंह ने बताया कि उसकी बेटी यशोदा की शादी पांच साल पहले हरीश के साथ शादी हुई थी।

 मारपीट के चलते पूर्व में महिला समाख्या के माध्यम से समझौता हुआ था। आरोपी 13 जनवरी को अवकाश में घर आया तो उसकी पुत्री के साथ फिर मारपीट करने लगा। इस पर बेटी बृहस्पतिवार की सुबह मायके आ गई।

उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। कोतवाल संजय पाठक ने बताया कि बुधवार को पत्नी से मारपीट की तहरीर मिली थी। जिसे महिला हेल्पलाइन को भेज गया। अब सास से मारपीट का आरोप लगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें