फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: 16 दिसंबर को पहली बार लगने जा रहा सौर कौथिग, देश-प्रदेश के ऊर्जा विशेषज्ञ होंगे शामिल

Fri, 13 Dec 2024 08:00 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

16 और 17 दिसंबर को सौर कौथिग होगा। इस तरह का मेला पहली बार देश में होने जा रहा है। बताया, नई सौर ऊर्जा नीति के तहत 2027 तक 1400 मेगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
उत्तराखंड में लगेगा सौर कौथिग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने को पहली बार सौर कौथिग होने जा रहा है। इसमें देशभर से सौर ऊर्जा से जुड़े विशेषज्ञ शामिल होंगे। घर पर सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट लगाने वालों को यहां हर सवाल का जवाब मिलेगा।

विज्ञापन


यूपीसीएल मुख्यालय में एमडी अनिल कुमार ने पत्रकारों को बताया, 16 और 17 दिसंबर को सौर कौथिग होगा। इस तरह का मेला पहली बार देश में होने जा रहा है। बताया, नई सौर ऊर्जा नीति के तहत 2027 तक 1400 मेगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य रखा है।

इसमें आवासीय क्षेत्र में 250 मेगावाट, व्यावसायिक और औद्योगिक क्षेत्र में 750 मेगावाट, संस्थागत में 350 मेगावाट, कृषि क्षेत्र में 50 मेगावाट शामिल है। राज्य के 300 गांवों को सौर संपन्न बनाने का भी लक्ष्य है। सौर कौथिग में 50 से ज्यादा कंपनियों के स्टॉल लगेंगे, जिन पर उनके उत्पादों की प्रदर्शनी होगी।
विज्ञापन


उरेडा के मुख्य परियोजना अधिकारी मनोज कुमार ने बताया, सरकारी कार्यालयों के बिजली खर्च के लिए सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट लगाए जा रहे हैं। वहीं, कई विभागों से खाली भूमि की जानकारी ली जा रही है, जिससे लैंड बैंक बनेगा।

Dehradun:  आयुर्वेद एक्सपो आयोजन स्थल के पास रसोई कॉर्नर में लगी आग, तंबू और सामान जला, फायर ब्रिगेड पहुंची

Trending Videos
विज्ञापन

पीएम सूर्यघर योजना का पहले साल का लक्ष्य पूरा
एमडी ने बताया, पीएम सूर्यघर योजना के तहत पहले साल के 10 हजार के लक्ष्य के सापेक्ष वित्तीय वर्ष समाप्ति से तीन माह पूर्व ही 10,252 घरों पर प्रोजेक्ट लगाए जा चुके हैं। इसके लिए राज्य सरकार से 17,000 रुपये प्रति किलोवाट और केंद्र से 28,600 रुपये प्रति किलोवाट सब्सिडी मिल रही है। प्रदेश के 10 हजार में से करीब 2600 को केंद्र व राज्य की सब्सिडी मिल चुकी है। बाकी 6,000 से अधिक को जल्द मिलेगी। बताया, सब्सिडी संबंधी समस्या होने पर नोडल अफसर आशीष अरोड़ा के नंबर 9412997831 पर फोन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें