एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने आरोपी पर पांच हजार के ईनाम की घोषणा भी की थी। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और थाने ले आई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके पिता के नाम 13 बीघा जमीन थी। रविंद्र उसे अपने नाम करवाना चाहता था। लेकिन विनोद ने 12 बीघा जमीन घटना से कुछ माह पहले ही अपनी पत्नी बबीता के नाम कर दी थी।
इस मामले को लेकर आरोपी पिता से नाराज था। इसी के चलते आरोपी ने पिता गला दबाकर हत्या कर दी थी और घटना को आत्महत्या करना बताया था। एसओ अंकुर शर्मा ने बताया कि बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।