कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी को मसूरी खूब भायी है तभी तो वह निर्धारित कार्यक्रम के बावजूद सोमवार को दिल्ली नहीं गईं। ऐन वक्त पर उनका टिकट कैंसिल किया गया। सोनिया ने पूरा दिन मसूरी में कुंवर बिजेंद्र के आवास पर बिताया। अब कांग्रेस हाईकमान मंगलवार को शताब्दी से दिल्ली जाएंगी।
बता दें सोनिया गांधी नया साल मनाने के लिए मसूरी आई हुई हैं। निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार को सोनिया गांधी को शताब्दी से दिल्ली लौटना था। ऐन वक्त पर उनका टिकट कैंसिल किया गया।
उन्होंने पूरा दिन कुंवर बिजेंद्र सिंह के आवास पर बिताया। दिन में कुंवर बिजेंद्र के आवास के बाहर मीडिया कर्मियों के अलावा अन्य कोई नहीं दिखाई दिया।