फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिस्टम से दुखी होकर आयुक्त कार्यालय पहुंचा समाजसेवी फिर शरीर पर उड़ेल लिया पेट्रोल, पुलिस में हड़कंप

Thu, 03 Jan 2019 08:53 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
समाजसेवी को पकड़ती पुलिस
विज्ञापन

आरटीओ कार्यालय हल्द्वानी में व्याप्त अनियमितताओं और सरकारी व्यवस्थाओं से आहत हल्द्वानी के समाजसेवी विजय सिंह रावत ने बुधवार को आयुक्त कार्यालय के समक्ष आत्मदाह का प्रयास किया। मगर एलआईयू और पुलिस की मुस्तैदी के चलते वह अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाया। 

विज्ञापन


हल्द्वानी निवासी विजय सिंह रावत बुधवार दोपहर करीब एक बजे आयुक्त कार्यालय पहुंचे। उन्हें कोई पहचान न पाए इसके लिए उन्होंने भेष बदला हुआ था। उन्होंने चेहरे पर मास्क लगाने के साथ ही काली पगड़ी बांधी हुई थी।

साथ ही चश्मा भी लगाया हुआ था। कार्यालय के समक्ष पहुंचते ही अपने साथ लाए थैले से पेट्रोल निकाला और शरीर पर उडे़ल लिया। उन्होंने जैसे ही जेब में रखी माचिस जैसे निकालने का प्रयास किया, मौके पर मौजूद एलआईयू और पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए पकड़ लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आठ दिनों तक आमरण अनशन भी कर चुके हैं विजय

पुलिस ने विजय सिंह को हिरासत में लेकर देर शाम एसडीएम के समक्ष पेश किया, जहां से उसे निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। इस दौरान एलआईयू कर्मी भीष्म सिंह, अखिलेश राणा, नंदन सिंह के अलावा एसआई मनोज नयाल, उपेन्द्र राठी, राजाराम, दीपारानी आदि मौजूद थे। 

विजय सिंह रावत ने बताया कि वे लंबे समय से आरटीओ कार्यालय हल्द्वानी में व्याप्त अनियमितताओं को रोकने की मांग आरटीओ के अधिकारियों समेत शासन प्रशासन से कर चुके हैं। वह पूर्व में भी आठ दिनों तक आमरण अनशन कर चुके हैं।

उन्होंने बताया कि वह हल्द्वानी से अवैध टैक्सी स्टैंड हटाने, संभागीय परिवहन अधिकारी के कार्यालय से कथित दलालों को बाहर किए जाने समेत कई अन्य मांगों को लेकर आंदोलित हैं। उनकी मांगों पर कोई भी सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें