फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं आपका भी डेबिट-क्रेडिट कार्ड तो नहीं हो गया बंद, इस एक बात पर नहीं दिया ध्यान तो मुसीबत झेलेंगे

Thu, 03 Jan 2019 08:53 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
Debit Card
विज्ञापन

अगर आप भी डेबिट या क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो ध्यान दीजिए। 31 दिसंबर तक इलेक्ट्रॉनिक चिप वाला डेबिट और क्रेडिट कार्ड न लेने वाले प्रदेश के लाखों लोगों के सामने मुसीबत खड़ी हो गई है। ये लोग न एटीएम से पैसा निकाल पा रहे हैं और न ही कार्ड से खरीदारी।

विज्ञापन


दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के आदेश के बाद सभी पुराने मैग्नेटिक स्ट्रिप वाले कार्ड एक जनवरी से बंद हो गए हैं। अब केवल ईएमवी (यूरोपे, मास्टरकार्ड एंड वीजा) चिप वाले कार्ड ही चलेंगे।

अगर आपके कार्ड में कोई चिप नहीं है केवल एक काले रंग की पट्टी है तो वह मैग्नेटिक स्ट्रिप वाला कार्ड है। उसे तुरंत बदलवा लें। नहीं तो जरूरत के वक्त आप परेशानी में पड़ सकते हैं।

विज्ञापन

नहीं कर सकते लेन-देन

आरबीआई के आदेश के बाद सभी बैंकों ने मैग्नेटिक स्ट्रिप वाले कार्ड बंद कर दिए हैं। अब कोई भी डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड केवल ईएमवी चिप वाला ही चलेगा। प्रदेश में इस नियम की जद में आने की वजह से लाखों ग्राहकों के डेबिट/क्रेडिट कार्ड बंद हो गए हैं।

वह न तो एटीएम से पैसा निकाल पा रहे हैं और न ही अपने कार्ड से कहीं कोई भी खरीदारी कर पा रहे हैं। यहां तक की ऑनलाइन शॉपिंग में भी उनका यह कार्ड नहीं चल रहा है। बुधवार को बैंकों में कार्ड बदलने और खाते से पैसा निकासी के लिए लोगों की लंबी कतारें लगी रही। 
विज्ञापन

ऐसे बदलवाएं अपना पुराना कार्ड

इसके लिए सबसे पहली शर्त तो यह है कि आपका खाता केवाईसी (नो योर कस्टमर) अपडेट होना चाहिए। आप अपने बैंक की किसी भी नजदीकी शाखा में जाएं। वहां आपको एक फॉर्म भरना होगा। इसे जमा कराएं और हाथोंहाथ नया ईएमवी चिप वाला कार्ड ले लें।

बढ़ जाएगी आपके खाते की सुरक्षा
आरबीआई के अनुसार चिप वाले कार्ड को तकनीकी रूप से सबसे सुरक्षित माना जा रहा है। इसमें माइक्रोप्रॉसेसर चिप लगी होगी। इस चिप के लगने से आपके कार्ड का क्लोन बनाना संभव नहीं है। धोखाधड़ी को रोकने के लिए इस तकनीक पर आधारित डेबिट कार्ड को बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें