माया देवी विश्वविद्यालय में चल रहे दो दिवसीय युवा संसद कार्यक्रम का सोमवार को समापन हो गया। इस मौके पर विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने कहा कि राजनीति को समाजसेवा के रूप में अपनाना चाहिए। उन्होंने युवाओं से ईमानदारी और सम्मान के साथ आगे बढ़ने की बात कही।
भुवन कापड़ी ने कहा कि राजनीति समाज की सेवा का एक बड़ा और महत्वपूर्ण माध्यम है। यदि सम्मान और ईमानदारी के साथ राजनीति की जाए तो इससे व्यक्ति की अलग पहचान बनती है। युवा देश का भविष्य है। उन्हें देश की उन्नति के लिए आगे आना चाहिए। इस मौके पर श्री 108 महंत कृष्ण गिरी महाराज, सुनील कुमार गोस्वामी, माया देवी विश्वविद्यालय के संस्थापक मनोहर जुयाल, विधायक उमेश शर्मा काऊ ने छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने आवाज आफ देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इस मौके पर आदित्य देवशाली, डीन नवीन पांडेय, वंश महेश्वरी, अमन, नरेश यादव, मयंक सिंघल, अनुभव अग्रवाल, मोहित चावला, शुभम गोस्वामी मौजूद रहे।