फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: 406 करोड़ की सीवर और पेयजल महायोजना का कार्य शुरू, दिसंबर 2027 डेडलाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीबी पोषित उत्तराखंड लिवेबिलिटी इंप्रूवमेंट प्रोजेक्ट (यूलिप) के तहत शहर के 11 वार्डों में सीवर और पेयजल लाइन बिछाने की 406 करोड़ रुपये की महायोजना का काम शुरू हो गया है। स्थानीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने वार्ड नंबर सात में भूमि पूजन कर योजना का शुभारंभ किया। इसके तहत शहर में 120 किलोमीटर पेयजल और 60 किलोमीटर सीवर लाइन बिछाई जाएगी। वहीं, शांतिधाम के पास एक सात एमएलडी के सीवर शोधन संयंत्र का निर्माण किया जाएगा। यह अपनी तरह की पहली योजना है, जिसकी अनुरक्षण अवधि करीब 18 वर्ष होगी। दिसंबर 2027 तक योजना का काम पूरा करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन


सोमवार को विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित हेरिटेज वेडिंग प्वाइंट में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्हें संबंधित विभागों से साथ समन्वय स्थापित कर आम जनता की आपत्तियों का निस्तारण करते हुए योजना का निर्माण करने निर्देश दिए। उसके बाद विधायक ने वेडिंग प्वाइंट स्थित सभागार में आम जनता को संबोधित किया। विधायक ने कहा कि यह 18 वर्ष की अनुरक्षण अवधि वाली पहली योजना है। बांग्लादेश और श्रीलंका जैसे देश इसी योजना को मॉडल मानते हैं। उन्होंने कहा कि वह गलियों मोहल्लों में पत्थर चिपकाने वाले जनप्रतिनिधि नहीं है। वह उन योजनाओं पर कार्य करते है, जिससे जनता के एक बड़े वर्ग को लंबे समय तक लाभ मिल सके। कहा कि सभी योजनाओं को समय से पूरा करना उनकी प्राथमिकता रहती है। बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के लिए तैयार की गई पेरी अर्बन पेयजल योजना का कार्य समय से पहला पूरा कर लिया गया। सिंहपुरा-नावघाट पुल का निर्माण भी हो गया, लेकिन एक किसान के न्यायालय जाने के चलते अप्रोच का काम अटक गया। यूयूएसडीए के सह कार्यक्रम निर्देशक संजय तिवारी ने बताया कि जनता के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया गया है। जनता की अपेक्षा के अनुरूप ही योजना को तैयार किया जाएगा।
कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी अमित सैनी, यूयूएसडीए से एसके वर्मा, पीएमडीएससी से डॉ. युद्धवीर सिंह, ब्लॉक प्रमुख जसविंदर सिंह बिट्टू, पूर्व पालिकाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, अधिशासी अधिकारी बीपी भट्ट, योजना के सामाजिक विशेषज्ञ सुरेंद्र खंडूरी, टीसीआई के अधिकारी जितेंद्र त्यागी, टीम लीडर राजीव कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

24 घंटे मिलेगा पानी, कंट्रोल रूम से रखी जाएगी नजर

पेयजल योजना को सात जोन में वर्गीकृत किया गया है। इसमें 120 किलोमीटर लाइन बिछाई जाएगी। छह ट्यूबवेल और पांच ओवरहेड टैंक का निर्माण होना है। आठ हजार उपभोक्ताओं को कनेक्शन दिए जाएंगे। पर्यवेक्षी नियंत्रण और डाटा अधिग्रहण (स्काडा) के आधार पर 24 घंटे पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। कंट्रोल रूप से पानी की आपूर्ति पर नजर रखी जाएगी।

दो व्यावसायिक भवनों पर बनेंगे ओवरहेड टैंक

योजना के तहत शहर में दो व्यावसायिक भवनों का निर्माण किया जाएगा। विभागीय कार्यालयों के साथ इनका व्यावसायिक उपयोग भी होगा। भवनों के ऊपर 13 आर 11 हजार लीटर की क्षमता वाले ओवरहेड टैंक बनाए जाएंगे। भवनों में पार्किंग की सुविधा भी होगी।

दो किलोमीटर तक बिना खोदाई के डाली जाएगी सीवर लाइन
सीवर लाइन निर्माण के लिए 60 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इसमें दो किलोमीटर की लाइन का निर्माण बिना खोदाई के होगा। इसमें मुख्य बाजार, सिनेमा गली, 28 फिटा रोड, पहाड़ी आदि शामिल हैं। यहां खोदाई के लिए पर्याप्त जगह नहीं है।
30 साल की आबादी को देखते हुए तैयार की गई योजना
दोनों योजनाओं को 30 साल की आबादी को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। वर्तमान में विकासनगर शहर की आबादी 44 हजार है। वहीं, 30 साल बाद आबादी 84 हजार तक होने का अनुमान लगाया गया है।
केसरबाग और भगत सिंह कॉलोनी भी जुड़ेगी
विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने बताया कि शहर के केसरबाग और भगत सिंह कॉलोनी भौगोलिक रूप से निचले क्षेत्र में है। ऐसे में इन क्षेत्रों को योजना से जोड़ा जाना संभव नहीं है। यहां फिलहाल सेप्टिक टैक की व्यवस्था रहेगी। सेप्टिक टैंक की गंदगी के निस्तारण के लिए शांतिधाम में एसटीपी के पास 10 केएलडी का शोधन संयंत्र बनाया जाएगा। हरबर्टपुर क्षेत्र को भी दोनों योजनाओं से जोड़ा जाएगा। इसके लिए अलग से दो मदों से योजना तैयार की जाएगी। इसमें निचले क्षेत्र वाले केसरबाग और भगत सिंह कॉलोनी क्षेत्र को शामिल करने की योजना है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें