फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन नन्हें हाथों का 'जादू' देख चौंक जाएंगे आप

Mon, 11 Nov 2013 11:26 AM IST
नलिनी गुसाईं/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून में जूनियर मास्टर शेफ सार्थक भारद्वाज की तरह कई ऐसे बच्चे हैं, जिनमें खाना बनाने का हुनर है।
विज्ञापन


पढ़ें, केदारनाथ: आपदा के विशेष पैकेज में लगा कट

वह भी चाहते हैं कि उन्हें प्लेटफॉर्म मिले और दुनिया उन्हें जाने। इनकी खासियत है कि यह किसी भी डिश को नए तरीके से बनाते हैं। न सिर्फ उसमें स्वाद भर देते हैं बल्कि उसको नया नाम भी देते हैं।

अपनी मम्मियों से किचन में ट्रेनिंग ले रहे ये बच्चे मास्टर शेफ बनने की चाहत रखते हैं। हाल ही में दून के सार्थक ने जूनियर मास्टर शेफ का खिताब जीतकर इन बच्चों के सपनों में रंग भर दिए हैं।
विज्ञापन


डोसे को बनाया पौष्टिक, परांठे को ग्रीन
लाडपुर निवासी मोहक शर्मा (13) को नई-नई डिश बनाने का शौक है। मोहक बताती हैं कि सभी पुराने तरीके से डोसा बनाते हैं लेकिन मैंने मल्टीग्रेन डोसा बनाया है। यह सिर्फ नाम से ही नहीं, पौष्टिकता के लिहाज से भी अलग है। बताया कि पांच प्रकार की दाल और चावल को मिक्स करके साबूत मेथी मिलाते हैं।

सामग्री को तीन-चार घंटे छोड़ने के बाद काली मिर्च मिलाकर डोसा तैयार होता है। ग्रीन वेजिटेबल परांठा भी इसी सोच से तैयार किया है कि मेथी, पालक खाना कई लोग पसंद नहीं करते जबकि यह हेल्दी होता है।

पढ़ें, मोदी की रैली बनी जीवन-मरण का प्रश्न!

इसमें पनीर, आलू कद्दूकस कर मिलाओ और गेहूं के आटे में परांठे बनाओ तो पालक, मेथी भी लोग खा लेते हैं, टेस्ट भी बदल जाता है और सेहत भी बन जाती है। मोहक की मां कल्पना आत्रे ने बताया कि जब भी मैं कोई डिश बनाती हूं, बेटी खुद ही नया आइडिया दे देती है।

विकास की हेल्दी नमकीन
रायपुर निवासी विकास (11) भी खाना बनाने का बेहद शौकीन है। मूलरूप से उड़ीसा के होने की वजह से वहां की कई डिश तो बनाते ही हैं उसमें कुछ न कुछ नया टच भी दे देते हैं। नमकीन हो या मीठी, सभी तरह की डिश बनाने में मजा आता है।

विकास कहते हैं कि जब जाना कि बाजार के कुरकुरे सेहत के लिए ठीक नहीं हैं तो घर पर कुरकुरे बना डाला। इसके लिए करीब दो कप खील, तिल, तीरा, सोडा, लाल मिर्च पाउडर, काजू, अदरक पेस्ट नमक लेते हैं। खील को कटोरे में भीगो कर तुरंत छान लेते हैं। खील में बाकी सभी सामग्री मिलाकर मैश करते हैं।

इसे कुरकुरे की तरह शेप देकर धूप में सुखाकर खाते समय तल लिया जाता है। धूप में सुखाने के बाद कई दिनों तक यह चल जाता है। मां सुनीता ने बताया कि बेटे को खाना बनाने का मुझसे भी अधिक शौक है।

ऋषभ का ब्रेड पिज्जा
प्रिंस चौक के पास रहने वाले ऋषभ (11) को जब भी भूख लगती ब्रेड पिज्जा बना लेते हैं। ऋषभ ने बताया कि यह कम समय में बन जाता है। इसके लिए ज्यादा सामग्री भी नहीं चाहिए। हल्की सूजी भूनकर इसमें प्याज, मलाई, सॉस, दही, नमक आदि फेटना होता है।
विज्ञापन


फिर ब्रेड को एक ओर से तवे पर घी में हल्का सेक कर दूसरी तरफ सूजी से तैयार सामग्री चिपका दें। फिर इसे भी घी में सेक लें। इस तरह तैयार हो जाता है ब्रेड पिज्जा।

फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए क्लिक करें---
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें