फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमाऊं में मूसलाधार बारिश, चोटियों पर हिमपात से बढ़ती ठंड

Fri, 22 Sep 2017 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़ जिले के कई हिस्सों में बृहस्पतिवार को करीब दो हफ्ते बाद हुई बारिश के बाद ठंड की दस्तक शुरू हो गई है। धारचूला में बुधवार रात जमकर बारिश हुई। जिला मुख्यालय पर सुबह 11 बजे से  शुरू हुई रिमझिम बारिश  पूरे दिन जारी रही। मुनस्यारी की पंचाचूली, राजरंभा, हंसलिंग की चोटियों पर हिमपात से निचली घाटियों के तापमान में गिरावट आई है। 
विज्ञापन


ताजा बारिश से धान की फसल को समेटने में दिक्कत होने लगी है। इस समय घाटी वाले इलाकों में धान की फसल तैयार है। इधर, जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय ने  अगले 48 घंटे तक कई हिस्सों में असामान्य बारिश का अलर्ट जारी किया है।

कुछ इलाकों में भूस्खलन की आशंका भी हो सकती है। मौसम के बदले मिजाज को देखते हुए सभी उपजिलाधिकारियों, तहसीलदारों के साथ-साथ उच्च हिमालयी क्षेत्रों में तैनात सुरक्षा बलों को सतर्क कर दिया गया है।
विज्ञापन


उधर, चंपावत के डीएम डा.अहमद इकबाल ने भारी बारिश के मद्देनजर आईआरएस में नामित सभी अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने तथा 24 घंटे मोबाइल फोन ऑन रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें