फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में चारधाम की चोटियों पर हुई मौसम की पहली बर्फबारी, बारिश ने बढ़ाई ठंड

Fri, 21 Sep 2018 08:00 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
snowfall in uttarakhand
विज्ञापन

उत्तराखंड में चार धाम की चोटियों ने बर्फ की चादर ओढ़ ली है। केदारनाथ धाम में मेरू-सुमेरू पर्वत श्रृंखलाओं के साथ ही दुग्ध गंगा की ऊपरी पहाड़ियों पर भारी हिमपात हुआ है। बृहस्पतिवार को शाम पांच बजे के बाद केदारनाथ मंदिर के पीछे की तरफ चोराबाड़ी क्षेत्र से लगे हिमालय की पर्वत श्रृंखलाओं में तेज हिमपात शुरू हो गया था। 

विज्ञापन


दुग्ध गंगा व वासुकीताल के ऊपरी क्षेत्रों में रात आठ बजे बाद भी हिमपात होता रहा। इस दौरान क्षेत्र में घना कोहरा छाया रहा। केदारनाथ पुलिस चौकी प्रभारी बिपिन चंद्र पाठक ने बताया कि केदारनाथ के ऊपरी क्षेत्रों में सीजन का पहला तेज हिमपात हुआ है। 

बिगड़ते मौसम के कारण ठंड बढ़ गई है। उधर, चमोली जिले में बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब की ऊंची पहाड़ियों पर भी देर शाम हल्की बर्फबारी हुई है। 

 

Trending Videos
विज्ञापन

मौसम विभाग ने फिर जारी किया 72 घंटे का अलर्ट

rain in dehradun
मौसम विभाग एक बार फिर 22 से 25 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 23 और 24 सितंबर को अत्यधिक बारिश की संभावना जताई गई है। बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिलाधिकारी सुरेंद्र नारायण पांडेय ने सभी अधिकारियों को 24 घंटे सतर्क रहने और अपना मोबाइल खुला रखने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने एनएच, पीएमजीएसवाई, लोनिवि, एडीबी के अधिकारियों को सड़क बाधित होने की स्थिति में तत्काल खुलवाने और राजस्व उप निरीक्षकों, ग्राम विकास एवं ग्राम पंचायत विकास को अपने क्षेत्र में बने रहकर सूचनाओं का आदान-प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें