फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकराता की ऊंची पहाड़ियों व लोखंडी में बर्फबारी

विज्ञापन
चकराता लोखंडी मार्ग पर बर्फबारी का लुत्फ उठाते पर्यटक। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
विकासनगर। चकराता व आसपास के ऊंचाई वाले इलाकों में सीजन की पहली बर्फबारी से पहाड़ियों ने बर्फ की चादर ओढ़ना शुरू कर दी है। उधर बर्फबारी की सूचना मिलते ही पर्यटकों का तांता भी पूरे इलाके में लगना शुरू हो गया है। बर्फबारी से पर्यटक व स्थानीय लोग उत्साहित हैं।
विज्ञापन

सीजन की पहली बर्फबारी ने लोखंडी व आसपास के इलाकों की खूबसूरती को चार चांद लगा दिए हैं। चकराता लोखंडी मार्ग से लेकर आसपास स्थित पहाड़ियों पर बर्फ की सफेद चादर बिछना शुरू हो गई है। बर्फबारी को लेकर स्थानीय निवासियों व पर्यटकों में उत्साह का वातावरण है। बर्फ पड़ने की सूचना मिलते ही विकासनगर व आसपास के मैदानी क्षेत्रों से पर्यटक चकराता पहुंचना शुरू हो गए हैं। बताते चलें दो दिनों से क्षेत्र में हो रही बारिश व एक दिन पहले चकराता की ऊंची पहाड़ियों में हुई हल्की बर्फबारी से यह उम्मीद लगाई जा रही थी कि चकराता व लोखंडी के क्षेत्र में भी एक दो दिन में बर्फबारी की शुरूआत हो जाएगी। बुधवार की शाम चकराता से लोखंडी जाने वाले रास्ते पर बर्फबारी शुरू हो गई। स्थानीय निवसी बलबीर सिंह, शूरवीर सिंह, दिवान सिंह का कहना है सीजन के शुरूआती दिनों में होने वाली बर्फबारी से उनकी फसलों को काफी लाभ मिलेगा। इसके अलावा पर्यटकों की आमद बढ़ने से क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उधर बर्फबारी देखने लोखंडी पहुंचे पर्यटकों ने भी प्राकृतिक सुंदरता के इस रूप का खूब लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें