फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ-बदरीनाथ में हुई जमकर बर्फबारी

Sun, 15 Mar 2015 08:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। रविवार पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। कई जगहों पर हल्की और कई जगहों पर भारी बारिश हुई है। ऊंची चोटियां बर्फ से लकदक हो गई हैं।
विज्ञापन


केदारनाथ में रविवार को डेढ़ फीट से अधिक बर्फ गिरी है। देर शाम तक बर्फबारी जारी थी। यहां अधिकतम तापमान 10 डिग्री और न्यूनतम माइनस 1.8 डिग्री दर्ज किया गया। निम के मीडिया प्रभारी रंजीत नेगी ने बताया कि धाम में पुनर्निर्माण के कार्य बंद हो गए हैं। धाम में पहले से ही 10 फीट से अधिक बर्फ मौजूद है।

उधर, चमोली जिले बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, औली, गौरसौं बुग्याल, लाल माटी, नंदा घुंघटी सहित अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दूसरे दिन बर्फबारी हुई। गोपेश्वर-चोपता और जोशीमठ-औली मोटर मार्ग जगह-जगह बर्फ जम जाने के कारण जानलेवा बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दून में 8 डिग्री तक लुढ़क गया पारा

वहीं, गंगोत्री, यमुनोत्री और हरकीदून घाटी में हिमपात हो रहा है। हर्षिल निवासी डॉ. नागेंद्र रावत ने बताया कि क्षेत्र के सुक्की, झाला, जसपुर एवं पुराली गांव में बीते एक पखवाड़े से विद्युत आपूर्ति ठप है। हर्षिल, धराली के आगे कई हिमखंड गंगोत्री हाईवे पर पसरे होने से यातायात ठप है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक सोमवार को भी प्रदेशभर में बारिश और कई जगहों पर बर्फबारी की संभावना है। रविवार को बारिश की वजह से राजधानी दून के दिन के पारे में 8.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

दून में शनिवार देर रात से रविवार की शाम तक 0.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। पंतनगर में 0.1 मिमी, मुकतेश्वर में सर्वाधिक 16.4 मिमी और टिहरी में एक मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें