उत्तराखंड में कांग्रेस सरकार को तीन साल पूरे हो गए। प्रदेश के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस सरकार के तीन सालों के कामकाज का ब्यौरा पेश किया।
सीएम ने शनिवार को कैंट रोड स्थित आवास पर सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की ओर से प्रकाशित विकास पुस्तिका ‘नई दिशा की ओर-अपना उत्तराखंड’ का विमोचन किया। इस दौरान सीएम ने संकेत दिए कि आगामी बजट में उच्च और तकनीकी शिक्षा से जुड़े नए संस्थानों की घोषणाएं हो सकती हैं।
इस मौके पर सरकार के तीन मंत्री हरक सिंह रावत, दिनेश अग्रवाल और हरीश चंद्र दुर्गापाल ही मौजूद थे। सीएम ने कहा कि जिस तरह देश में परिवर्तन हो रहा है और समाज को लाभ मिल रहा है उस परिवर्तन से साथ हमें कदम मिलाकर चलना होगा नहीं पिछड़ जाएंगे।
राज्य बनने के बाद नीति बनाने वालों ने भूमिका निभाई और राज्य को ढांचागत मजबूती दी। जिसकेआधार पर हम संभावनायुक्त राज्य के रूप में आगे बढ़ रहे हैं। जो चलता है वहीं लड़खड़ाता है और दिशा भी भटकता है। यहां मानव संसाधन के मौके बहुत हैं उसी आधार पर गुणवत्ता परक होना होगा।